Breaking News
लखनऊ में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 7 मई से सेल्फ काउंटिंग अभियान, हर नागरिक की भागीदारी पर जोर

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर लखनऊ में बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई. यह बैठक जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. प्रशासन का मकसद जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी तरीके से पूरा करना है.

7 मई से सेल्फ काउंटिंग अभियान शुरू होगा
बैठक में बताया गया कि 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान लोग अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. प्रशासन ने सभी विभागों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें.

नोडल अधिकारी नियुक्त, कर्मचारियों की भागीदारी जरूरी
जिलाधिकारी ने सभी विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये। यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि सभी सरकारी कर्मचारियों को स्व-गणना में भाग लेना अनिवार्य होगा। अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने विभाग के कर्मचारियों को इस प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें और समय पर जानकारी भरवाएं।

नगर निगम और पार्षदों को ट्रेनिंग दी जायेगी
नगर निगम को 110 वार्डों में पार्षदों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया. पार्षदों को स्वगण ऐप और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने क्षेत्र के लोगों को उचित मार्गदर्शन दे सकें. इससे आम लोगों के लिए प्रक्रिया आसान होगी और भागीदारी बढ़ेगी.

स्कूल, कॉलेज और कॉलोनियों में जागरूकता अभियान
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल-कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान से छात्रों और युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. इसके अलावा हाउसिंग सोसायटी और कॉलोनियों में भी विशेष टीमें भेजी जाएंगी, जो लोगों को जानकारी देंगी।

एलईडी स्क्रीन और जनभागीदारी पर जोर
अधिकारियों को शहर के प्रमुख चौराहों और एलईडी स्क्रीन पर जनगणना संबंधी संदेश चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सामाजिक संगठनों और जन प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने की योजना बनाई गई है. जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा करें।

(रिपोर्ट: संदीप शुक्ला, लखनऊ)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *