Breaking News
उत्तराखंड: राज्य में जंगल की आग और अतिवृष्टि बनी चुनौती, तीस हजार हेक्टेयर से अधिक वन संपदा प्रभावित

उत्तराखंड में जंगलों की आग और औसत से अधिक बारिश एक बड़ी चुनौती बन गई है। विशेषज्ञ इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन का असर मानते हैं। सर्दियों में कम बारिश और बर्फबारी के कारण जंगल सूखे और सुलगने लगते हैं।

जुलाई और अगस्त में अधिक बारिश होती है, जिससे कम समय में भारी बारिश से भी नुकसान हो रहा है. राज्य में 36937 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है, जहां हर साल आग लगती है. राज्य में 2010 से 2025 के बीच जंगल में आग लगने की 18074 घटनाएं दर्ज की गईं। इन घटनाओं में तीस हजार हेक्टेयर से अधिक वन संपदा प्रभावित हुई है।

वन विभाग के मुताबिक, पौडी गढ़वाल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ जिले जंगल की आग के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक ने कहा कि जंगल की आग पर्यावरण को प्रभावित करती है. ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ने से आग लगने का खतरा भी बढ़ रहा है। सर्दियों में कम वर्षा और बर्फबारी के कारण जंगल शुष्क हो जाते हैं, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। यह मौसम परिवर्तन जलवायु परिवर्तन से जुड़ा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *