शहर की पॉश एटीएस कॉलोनी में लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पुनीत मित्तल के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस बीच सात दिन के अंदर संतोषजनक जवाब देने पर जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल काफी समय से इलाके में मनमानी और गुंडागर्दी कर रहा है. सरकारी जमीन पर कब्जा, अवैध निर्माण और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं. इसके बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. हर बार मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है।
लोगों ने बताया कि हाल ही में आरोपी बिल्डर ने कॉलोनी में रहने वाले एक वैज्ञानिक दंपत्ति के साथ मारपीट की थी. इसमें पीड़िता के कान का पर्दा भी फट गया. इससे पहले कॉलोनी अध्यक्ष पर हमला और त्योहारों के दौरान बच्चों को धमकाने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
देहरादून: हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार