देहरादून: पत्नी और तीन माह के बच्चे को कमरे में बंद कर युवक ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही मामले की जांच – देहरादून क्राइम पत्नी और तीन माह के बच्चे को कमरे में बंद कर युवक ने लगाई फांसी
रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसने अपनी पत्नी और तीन माह की बेटी को कमरे में बंद कर दिया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली. फोन करने वाले ने बताया कि सुंदरवाला निवासी नरेंद्र सिंह के बेटे शुभम (24) ने अपने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर कमरे के फर्श पर लिटा दिया है। तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
इसके बाद फील्ड यूनिट टीम ने मौके का निरीक्षण कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई भी की गई।
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: राज्य गठन के बाद आयोग ने तीसरी बार नहीं बढ़ाई बिजली दरें, 2003 में जारी हुआ था पहला टैरिफ आदेश
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक ने नवंबर 2024 में प्रेम विवाह किया था और वह ड्राइविंग का काम करता था। इसके अलावा पत्नी से विवाद की बात भी सामने आई है।
