Breaking News
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, नहीं तो करना होगा इंतजार, आज से शुरू

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

द्वारा प्रकाशित: रेनू सकलानी

अद्यतन शनिवार, 11 अप्रैल 2026 12:10 अपराह्न IST

-केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो गई है। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग होगी.


केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, चारधाम यात्रा 2026 उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग
– फोटो: एडोब स्टॉक



विस्तार

केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग का इंतजार खत्म हो गया है। अगर आप भी चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं और हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट बुकिंग के लिए तैयार हो जाइए। अन्यथा आपको कुछ मिनटों की देरी से टिकट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।


ट्रेंडिंग वीडियो

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) के दिशा-निर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली शटल सेवा की टिकट बुकिंग की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in बुकिंग के लिए शाम 6 बजे खुलेगा. पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग होगी. दूसरे चरण में आगे की यात्रा के लिए बुकिंग कराई जा सकेगी.

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: अमरनाथ यात्रा की तरह चारधाम यात्रियों पर होगी निगरानी, ​​प्रशासन को पता चलेगा कितने यात्री कहां.

यूसीएडीए के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस बार 100 फीसदी टिकट बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से होगी. उन्होंने तीर्थयात्रियों से हेली टिकट बुक करते समय फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील की है। टिकट बुकिंग केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *