केदारनाथ धाम में देर रात दो तीर्थयात्रियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान एसडीआरएफ ने सतर्कता दिखाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी.
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी को सूचना मिली कि हेलीपैड के पास एक व्यक्ति की तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर टीम ने राहुल बेनीवाल (20) को बचाया और विवेकानन्द अस्पताल में भर्ती कराया।
चमोली: उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण बने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नए सीईओ, मिली बड़ी जिम्मेदारी
इसी बीच सूचना मिली कि मंदिर परिसर में एक महिला की तबीयत खराब है. सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंची टीम को गुजरात के कोराट निवासी चिमन भाई की पत्नी मधुबेन (70) सांस लेने में दिक्कत की हालत में मिलीं। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से केदार मंदिर परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।