Breaking News
कौशांबी में चोरों का कहर: किसान के घर से राइफल और लाखों के आभूषण चोरी

कौशांबी जिले से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरा गांव में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के खेत पर जाने के दौरान चोरों ने खाली घर का फायदा उठाया और ताला तोड़कर अंदर घुस गए और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

एक खाली घर को निशाना बनाया
गांव निवासी राजवंत कुमार लोधी के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ रात करीब आठ बजे गेहूं काटने के लिए खेतों पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया. घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये।

बक्सा तोड़कर कीमती सामान उठा लिया गया
घर में घुसने के बाद चोरों ने अंदर रखे बक्सों को भी तोड़ दिया। चोर बक्सा में रखी लाइसेंसी राइफल, 12 जिंदा कारतूस, करीब आधा किलो वजनी बेल्ट, एक पाव का छागल, करीब तीन लाख रुपये के आभूषण और करीब दस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये. चोरी की इस घटना से परिवार को भारी नुकसान हुआ है.

लौटकर दंग रह गया
पीड़ित परिवार जब खेत से लौटा तो घर का नजारा देख सन्न रह गया। घर के अंदर दरवाजा टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

(रिपोर्ट: राम किशन, कौशांबी)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *