यूके बोर्ड रिजल्ट: दून से 10वीं में 23 और 12वीं में 9 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई, ये हैं टॉप 10 होनहार- यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 देहरादून से 10वीं में 23 और 12वीं में 9 छात्रों ने मेरिट हासिल की।
हाईस्कूल (10वीं) में भले ही देहरादून का ओवरऑल रिजल्ट सबसे कम रहा हो, लेकिन यहां के छात्रों ने मेरिट में अच्छा स्थान हासिल किया है। बोर्ड द्वारा जारी टॉप 25 रैंक में देहरादून से कुल 23 बच्चों ने हाईस्कूल में जगह बनाई है। 207 छात्रों की इस सूची में टॉप 10 में देहरादून जिले के तीन छात्र भी शामिल हैं।
इंटरमीडिएट की टॉप 25 मेरिट रैंक में केवल नौ छात्र देहरादून से हैं। जबकि, यह सूची 125 छात्रों की है। इंटरमीडिएट में टॉप 10 में देहरादून से सिर्फ एक छात्र हैं, ऋषिकेश के रहने वाले आर्यन दूसरे स्थान पर हैं. हाईस्कूल की बात करें तो 5, 6, 9, 10, 11 पर दो-दो, 12, 13, 14 से 18 पर एक-एक, 21 पर दो, 22 पर एक और 25 नंबर पर तीन संयुक्त रूप से स्थान पाने में कामयाब रहे हैं। 10वीं कक्षा में आदित्य विश्वकर्मा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। आदित्य कैनफील्ड स्कूल, क्लेमेंटटाउन का छात्र है।
हिल ग्रीन स्कूल अंबीवाला की आरोही दूसरे और सेंट पॉल स्कूल क्लेमेंटटाउन के अखिल नौटियाल तीसरे स्थान पर हैं। इसी तरह 12वीं कक्षा में आर्यन 97.8 फीसदी अंकों के साथ जिले के तीन टॉपर्स में पहले स्थान पर रहे हैं. दूसरे नंबर पर डीएवी इंटर कॉलेज की मानसी हैं। मानसी को 94.6 फीसदी अंक मिले हैं. वहीं, गौरव कुमार प्रजापति तीसरे नंबर पर हैं। एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश के गौरव को 94 प्रतिशत अंक मिले हैं।
