बदरीनाथ हाईवे: नहीं पूरा हो सका सुधार कार्य; धूल के बीच होता है सफर, हाईवे की राह मुश्किल – बद्रीनाथ हाईवे पर सुधार का काम अधूरा – धूल के बादलों के बीच होता है सफर
बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे सुचारु करने के प्रशासन के दावे खोखले साबित हुए हैं। बदरीनाथ हाईवे पर कई स्थानों पर तीर्थयात्रियों को धूल भरी यात्रा का सामना करना पड़ रहा है। कमेड़ा, चटवापीपल, पार्थदीप, मैठाणा, क्षेत्रपाल, गडोरा, भनेरपानी, पागलनाला, बेलाकुची, गुलाबकोटी में हाईवे बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। यहां डामरीकरण नहीं होने से वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार बन रहे हैं।
