Breaking News
गैंगस्टर विक्रम शर्मा मर्डर केस: छह फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित, कई राज्यों में छापेमारी जारी – गैंगस्टर विक्रम शर्मा मर्डर केस छह फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित

सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस ने जमशेदपुर से राजकुमार और नोएडा से अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार किया है.

आपको बता दें कि 13 फरवरी को डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गोली चलाने वाले दो शूटर और मॉल के बाहर बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहा उनका साथी समेत छह आरोपी फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी कर रही हैं.

चारधाम यात्रा: अफवाह फैलाने वालों पर सीएम सख्त, आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, दर्ज होगी एफआईआर

झारखंड पहुंच कर डालनवाला थाना पुलिस ने फरार आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया है. उन्हें सरेंडर करने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया है. इसके बाद उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज, जीतेंद्र कुमार साहू फरार हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *