Breaking News
देहरादून: शहर में आज ब्लैकआउट के साथ सिस्टम की तत्परता का परीक्षण किया जाएगा, कई इलाकों में आपातकालीन सायरन बजेंगे

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

द्वारा प्रकाशित: रेनू सकलानी

अद्यतन शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 07:36 पूर्वाह्न IST

आज दून शहर में ब्लैकआउट के कारण सिस्टम की तत्परता का परीक्षण किया जाएगा। मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है। ताकि किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


देहरादून में ब्लैकआउट आज ब्लैकआउट के साथ सिस्टम की तैयारी का परीक्षण किया जाएगा, आपातकालीन सायरन बजेगा

देहरादून
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

शुक्रवार रात शहर में ब्लैक आउट कर मॉक ड्रिल के जरिए सिस्टम की तैयारी परखी जाएगी। रात 10 बजे शहर के कई इलाकों में आधे घंटे के लिए ब्लैकआउट रहेगा और इमरजेंसी सायरन बजाया जाएगा. इसकी तैयारियों के लिए गुरुवार को प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिये.


प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के निर्देशों के तहत इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा प्रणाली की तैयारियों, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है. ताकि किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें…जनगणना: उत्तराखंड में सेल्फ काउंटिंग का आज आखिरी दिन, कल से घर-घर जाकर गणना करेगी प्रगणकों की टीम

इस दौरान शुक्रवार रात 10 बजे आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. रात 10 बजे से करीब 30 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा। इसके तहत स्ट्रीट लाइट, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों की लाइटें अस्थायी तौर पर बंद रखी जाएंगी. मॉक ड्रिल शुरू होने से पहले आम जनता को संकेत देने के लिए संबंधित क्षेत्रों में आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *