Breaking News
“महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत कौशांबी में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विपक्ष पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने महिला आरक्षण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. कार्यक्रम में अभिलाषा गुप्ता, पूजा पाल व धर्मराज मौर्य मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने नारी शक्ति वंदन कानून को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का यह बड़ा मौका है, लेकिन विपक्ष ने इसका समर्थन नहीं किया.

महिला आरक्षण पर विपक्ष का आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अभिलाषा गुप्ता ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. उनके मुताबिक संसद में विपक्ष ने इस बिल का समर्थन नहीं किया, जिससे उनकी सोच साफ हो जाती है.

राजनीतिक लाभ के डर का आरोप
अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष को डर है कि अगर महिलाओं को राजनीति में ज्यादा भागीदारी मिलेगी तो उनकी राजनीतिक जमीन कमजोर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि यह सोच महिलाओं के विकास में सबसे बड़ी बाधा है और इसे बदलना जरूरी है.

परिसीमन का बहाना दिया गया
उन्होंने यह भी कहा कि परिसीमन का मुद्दा सिर्फ एक बहाना है. दरअसल विपक्ष महिला सशक्तिकरण के खिलाफ खड़ा है. बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे को मातृशक्ति के सम्मान से जोड़ा और जनता में जागरूकता बढ़ाने की बात कही.

अन्य नेताओं ने भी समर्थन किया
कार्यक्रम में मौजूद पूजा पाल और धर्मराज मौर्य समेत अन्य नेताओं ने भी महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर
नेताओं ने कहा कि सरकार की योजनाएं महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही हैं, जबकि विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान के माध्यम से महिला अधिकारों के प्रति जागरूक हों और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करें.

(रिपोर्ट: राम किशन, कौशांबी)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *