Breaking News
Uk Board Result 2026 Live:उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल, अमर उजाला पर मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट – Ubse Uk Board Result 2026 Live Uttarakhand Board Class 10th 12th Result Uaresults Nic In Ubse Uk Govt In

05:46 PM, 24-Apr-2026

UBSE Board Result 2026: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

अमर उजाला की वेबसाइट पर आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट मिल जाएगा। घोषित होने पर नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट्स पेज वाले लिंक पर क्लिक करें, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड का विकल्प चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और “View Result” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।

 

05:27 PM, 24-Apr-2026

UBSE Result 2026: करीब 2 लाख विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

04:05 PM, 24-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026: पिछले साल 12वीं के टॉपर्स

रैंक (Rank) छात्र का नाम (Student Name) कुल अंक (Out of 500) प्रतिशत (Percentage)
पहला स्थान अनुष्का राणा 493 98.60%
दूसरा स्थान केशव भट्ट 489 98.60%
तीसरा स्थान आयुष सिंह रावत 484 96.80%

03:03 PM, 24-Apr-2026

Uttrakhand Board Result 2026: कब हुई परीक्षा?

वर्ष 2026 में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम का इंतजार 2.16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।

02:21 PM, 24-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026: रिजल्ट पर इन विवरणों को जरूर करें चेक

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए, जैसे नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और ग्रेड, साथ ही पास या फेल का स्टेटस। अगर इनमें किसी भी प्रकार की गलती या त्रुटि नजर आए, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करके उसे सही करवाना चाहिए।

01:42 PM, 24-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026: मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी

रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑनलाइन अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर पाएंगे। असली मार्कशीट कुछ समय बाद स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी। सही जानकारी के लिए छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

01:39 PM, 24-Apr-2026

UK Board Result 2026: पिछले साल 11 बजे जारी हुआ रिजल्ट

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। कक्षा 10वीं में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था, जबकि कक्षा 12वीं में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।

01:38 PM, 24-Apr-2026

UBSE UK Board Result 2026: पिछले 5 वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

वर्ष रिजल्ट तिथि
2025 19 अप्रैल
2024 30 अप्रैल
2023 25 मई
2022 6 जून
2021 31 जुलाई

01:19 PM, 24-Apr-2026

UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल, अमर उजाला पर मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट

UBSE UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कल जारी किए जाएंगे, जहां लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं राज्यभर में बनाए गए 1261 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिनमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हाईस्कूल में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। वहीं इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *